एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के नाम हुआ ये बड़ा अचीवमेंट, एक्ट्रेस ने खास अंदाज में जताया आभार…

Deepika Padukone Inspiring Women List 2025: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक रहा है. उन्हें प्रतिष्ठित ग्लोबल कल्चर मैगजीन ‘द शिफ्ट’ की ‘इंस्पायरिंग वुमन ऑफ द वर्ल्ड’ सूची में शामिल किया गया है. इस विशेष सूची में दुनिया की 90 से अधिक ऐसी महिलाओं को स्थान दिया गया है, जिन्होंने एक्टिविज्म, क्रिएटिविटी, लीडरशिप और संस्कृति के क्षेत्र में गहरा प्रभाव डाला है. इस लिस्ट में दीपिका के साथ-साथ सेलेना गोमेज, एंजेलिना जोली, बिली एलीश, अमल क्लूनी और जोया अख्तर जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी शामिल है.

Deepika Padukone Inspiring Women List 2025

Deepika Padukone Inspiring Women List 2025

‘ग्लोरिया स्टिनेम’ को समर्पित किया सम्मान (Deepika Padukone Inspiring Women List 2025)

दीपिका ने इस सम्मान को अपने लिए नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देखा. उन्होंने सोशल मीडिया पर 91 वर्षीय नारीवादी और समाजसेविका ग्लोरिया स्टिनेम का आभार जताते हुए लिखा, ‘मैं ग्लोरिया स्टिनेम का तहेदिल से धन्यवाद करती हूं कि मुझे यह अवसर मिला है, जिससे मैं हमारी पीढ़ी को मानसिक स्वास्थ्य और तनाव जैसी समस्याओं से उबरने में मदद कर सकूं.’ दीपिका न केवल एक कामयाब अभिनेत्री हैं, बल्कि मेंटल हेल्थ अवेयरनेस की एक सशक्त आवाज भी बन चुकी हैं.

उन्होंने 2015 में ‘लाइव, लव एंड लाफ फाउंडेशन’ की स्थापना की, जो डिप्रेशन और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों को सहारा और सहायता प्रदान करता है. यह फाउंडेशन भारत ही नहीं, दुनियाभर में लोगों की मदद कर रहा है.

दीपिका ने जताया आभार

इस लिस्ट में शामिल होने पर दीपिका काफी खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर दिल से आभार जताया है। द शिफ्ट का एक पोस्टर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, ‘द शिफ्ट हमारे फ्यूचर को आकार देने वाली 90 आवाजों का सम्मान कर रहा है। इस सम्मान के लिए आभारी हूं। मेरे लिए सफलता केवल प्रोफेशनल सक्सेस नहीं हैं , मैं ऐसे ही बनी रहूं ये मेरी बड़ी कामयाबी होगी। मेरे लिए मेंटल हेल्थ, सेल्फ केयर, डिसीप्लीन और विल पावर की तरह यह भी जरूरी है।

error: Content is protected !!