नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संसद में जानकारी दी है कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले तीनों आतंकी मार दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन महादेव के दौरान भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीनों आतंकियों को मार गिराया। अमित शाह ने बताया कि तीनों आतंकी सुलेमान अफगान और जिबरान को कल के अभियान के दौरान मारा गया। अमित शाह ने बताया कि जिन लोगों ने इन आतंकियों को खाना सप्लाई किया था, उन्हें पहले से हिरासत में रखा गया था। इन आतंकियों की बॉडी श्रीनगर लाए जाने के बाद हिरासत में रखे गए लोगों ने यह पुष्टि की है कि यही आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे।
अमित शाह ने सदन में चर्चा करते हुए बताया कि सुलेमान उर्फ फैजल और अफगान लश्कर-ए-तैयबा का एक कैटेगरी का कमांडर था। इसके अलावा जिबरान भी एक कैटेगरी का आतंकी था। उन्होंने कहा कि इस तरह बैसरन घाटी में मासूमों को मारने वाले तीनों आतंकियों को खत्म कर दिया गया।
#WATCH | Delhi | Union Home Minister Amit Shah says, "… NIA had already arrested those who gave them shelter. Those who fed them were detained. When the terrorists' dead bodies reached Srinagar, they were identified as the three people who carried out the terror attack in… pic.twitter.com/TqNlZWXlIU
— ANI (@ANI) July 29, 2025
#WATCH | Delhi | On Operation Mahadev, Union Home Minister Amit Shah says, "… In the Operation Mahadev, Suleman alias Faizal…, Afghan and Jibran, these three terrorists were killed in a joint operation of the Indian Army, CRPF and J&K Police… Suleman was an A-category… pic.twitter.com/Nq04i1y814
— ANI (@ANI) July 29, 2025

