बड़ा हादसा: चलती रोडवेज बस पर गिरा पेड़, 4 महिला टीचर समेत 5 की मौत…

बाराबंकी। जिले में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा (Barabanki Big Accident) हो गया। जहां, बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही एक बस पर अचानक पेड़ गिर गया। इस हादसे मे बस चालक समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में चार महिला टीचर भी शामिल है। जबकि कई गाड़ी में फंसे हुए है। जिन्हें बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में एडमिट (Barabanki Big Accident) किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही तेजी से राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है। ताकि बस में फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।

घटना के बाद कुछ लोग बस में फंसी एक महिला यात्री का वीडियो बनाने लगी। जिसका उसने विरोध करते हुए कहा कि यहां जिंदगी मौत का सवाल है और आप वीडियो (Barabanki Big Accident) बना रहे हैं। यदि आप वीडियो बनाने के बजाय पेड़ की डाल हटवाने में मदद करते तो हम लोग बाहर निकल आते… उसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को टोक दिया।

error: Content is protected !!