75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी पहुंचे एमपी, देश के पहले पीएम मित्र पार्क का करेंगे शिलान्यास

धार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश को औद्योगिक विकास और कृषि समृद्धि की ऐतिहासिक सुविधा देने जा रहे हैं। धार जिले की बदनावर तहसील के गांव भैंसोला में 17 सितंबर को देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास होगा। इस परियोजना से सिर्फ टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को ही लाभ नहीं पहुंचेगा बल्कि क्षेत्र के छह लाख कपास उत्पादक किसानों की प्रगति के नए द्वार भी खुलेंगे।

पीएम मित्र पार्क से तीन लाख रोजगार सृजित होंगे। पीएम सुबह 11:50 पर विमान से इंदौर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से भैंसोला पहुंचेंगे। वह करीब सवा घंटे मध्य प्रदेश में रहेंगे। यह कदम न सिर्फ धार को काटन कैपिटल बनाने की दिशा में अग्रसर करेगा, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फार लोकल’ जैसे विजन को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगा।

Live PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के धार जिले में करेंगे देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यासधार जिले के गांव भैंसोला में स्थित पीएम मित्र पार्क।

यह परियोजना प्रधानमंत्री के उस सपने को साकार करेगी, जिसमें किसान का खेत, उद्योग का धागा और भारत का परिधान सीधे वैश्विक बाजार तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश व केंद्र के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे। भैंसोला में 2158 एकड़ भूमि पर 2100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला पार्क प्रदेश का कपास आधारित सबसे बड़ा औद्योगिक निवेश प्रोजेक्ट है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य 65% पूरा हो चुका है।

error: Content is protected !!