पीएम मोदी आएंगे छत्तीसगढ़ : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सीएम साय ने ली तैयारी बैठक

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लखेनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष में आयोजित राज्योत्सव समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर एक नवंबर को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन, छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही राज्योत्सव का शुभारंभ भी करेंगे।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, प्रबोध मिंज, भावना बोहरा, अनुज शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!