‘‘ रजत जयंती महोत्सव ’’ के दौरान पुलिस द्वारा चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान

राजनांदगांव।  03 से आगामी 10 अक्टूबर तक राज्य स्थापना के 25वीं वर्षगाठ के तारतम्य में ‘‘रजत जयंती महोत्सव’’ मनाया जा रहा है। रजत जयंती महोत्सव के दौरान आज पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जागरूकता पाम्पलेट, स्टीकर पोस्टर, फ्लैक्स बैनर, पॉकेट फोल्डर, एवं ऑटो स्टेपनी ब्राडिंग वाहनों में लगाकर यातायात नियमों का पालन करने आम लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर राजनांदगांव में आयोजित शिक्षकों का जूनियर रेडक्रास काउन्सलर प्रशिक्षण शिविर में लगभग 200 शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस की आम लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहे एवं दूसरो को दुर्घटनाओं से बचायें।

error: Content is protected !!