भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान का प्रथम राजनांदगांव आगमन पर हुआ भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के 13 अक्टूबर को प्रथम राजनांदगांव आगमन पर जिले में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. इरफान शेख के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय के पास प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने गजमाला पहनाकर सम्मानित किया, पटाखे फोड़े और “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान जी ने कैम्प कार्यालय पहुँचकर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह से सौजन्य भेंट की तथा पार्टी की नीति-रीति और संगठनात्मक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
इसके बाद भव्य बाइक रैली के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए मो. इरफान शेख के कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आगामी कार्यक्रमों की दिशा और संगठन विस्तार पर मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष  कोमल सिंह राजपूत, पूर्व राज्य मंत्री अकरम कुरैशी,दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता,जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री हकीम ख़ान,जिलाध्यक्ष चौकी राजू कुरैशी,प्रदेश मंत्री रफीक खान,जिला महामंत्री ज़हीर अब्बास,जिला उपाध्यक्ष अफ़ज़ल ख़ान सहित हैरी जोसेफ, असलम ख़ान, इमरान बीबा, इस्माइल ख़ान, नदीम बडगुजर, सलीम कुरैशी, अफसर ख़ान, तबरेज खान, अरशद अली, बशीर खान, हेमंत राजपूत, भूरू बडगुजर, शादाब ख़ान, दिलीप साहू, प्रिंस भाटिया, राहुल भोइर, बबलू साहू, अहमद खान एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रह

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान  ने कहा कि “अल्पसंख्यक समाज का हर वर्ग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प से जुड़ रहा है। आने वाले समय में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना हमारा लक्ष्य है।”  कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया एवं अंत में प्रदेश अध्यक्ष जी का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया गया।

error: Content is protected !!