बेकाबू ट्रक के टक्कर से चपेट में आई 23 गाड़ियां, 14 लोगों की मौत, 30 घायल….

संयुक्त अरब अमीरात में एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर कई गाड़ियों से टकरा गया. इस भीषण टक्कर के बाद आग लग गई. हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. वहीं, 30 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पीड़ित परिवारों से किया संपर्क, ट्रक के अनियंत्रित होने की वजह की जांच जारी.

फुजैराह पुलिस की जनरल कमांड ने इस गंभीर सड़क हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि इस दुघर्टना में 14 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए.

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में शेख खलीफा बिन जायद स्ट्रीट पर एक ट्रक बेकाबू होकर कई वाहनों से टकरा गया. गृह मंत्रालय के एक स्टेटमेंट के मुताबिक, सड़क पर जा रहे एक ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया था. सबसे पहले एक ट्रक ने दूसरी गाड़ी को टक्कर मारी और फिर पलट गया. इस हादसे में पांच ट्रकों समेत कुल 23 गाड़ियां शामिल थीं.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में आग लग गई. देखते ही देखते आग आसपास के कई वाहनों में फैल गई और कई कारें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. आग इतनी भीषण थी कि कई मृतकों की पहचान करना मुश्किल हो गया. ऐसे में पुलिस विशेषज्ञों की मदद से DNA टेस्ट कराकर शवों की पहचान की जा रही है.

आग लगने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस, पैरामेडिक्स और सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. बचाव कर्मियों ने आग पर काबू पाया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. हादसे में घायल 30 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से 15 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी 15 का उपचार जारी है.

जानकारी के मुताबिक, घायलों में संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ओमान, भारत, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!