शिक्षा का उत्कृष्ट संस्थान संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन- दीप्ति देवांगन

राजनांदगांव। शिक्षा हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है एक व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण शिक्षा के द्वारा ही संपन्न होता है। शिक्षा प्रदान करने के लिए एक योग्य शिक्षक की आवश्यकता होती है। हमारी संस्था संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ठाकुरटोला राजनांदगांव विगत 5 वर्षों से इसी क्षेत्र में, प्रशिक्षणार्थियों को योग्य शिक्षक बनाने का कार्य कर रही है। हमारी संस्था द्वारा इस क्षेत्र में पहल 2017 में डी.एल.एड. तथा बी.एड. पाठ्यक्रम के शुभारंभ से किया गया। डी.एल.एड. तथा बी.एड. पाठ्यक्रम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों में उन समस्त गुणों के विकास का कार्य करते हैं जो एक शिक्षक के लिए आवश्यक होता है। हमारे महाविद्यालय में समस्त प्रशिक्षणार्थियों को एक भावी शिक्षक बनाने के लिए अपने विषयों में निपुणता प्राप्त शिक्षक उपलब्ध है जो प्रशिक्षणार्थियों को उनके विषयों में दक्ष बनाने का कार्य करते हैं। पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त कराने के लिए उद्देश्य से हमारे महाविद्यालय में पुस्तकालय की व्यवस्था है जहां पढ़ने के लिए विषयों से संबंधित पुस्तकों के अलावा अन्य समस्त ज्ञान से संबंधित पुस्तकों का भी भंडार है। सर्व सुविधा युक्त कक्षाएं, समस्त सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु महाविद्यालय में ऑडिटोरियम है। बच्चों के मनोरंजन हेतु महाविद्यालय में हर माह विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कराया जाता है। महाविद्यालय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिवर्ष कम्युनिटी कँप तथा शैक्षणिक भ्रमण हेतु ले जाया जाता है। बालक बालिकाओं के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था तथा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी महाविद्यालय की गई है। हमारी संस्था द्वारा प्रत्येक पर्व को प्रशिक्षणार्थियों के साथ मिलजुल कर मनाया जाता है। सत्र 2017-18 में हमारे महाविद्यालय की बी.एड. पाठ्यक्रम की प्रशिक्षणार्थी दीप्ति देवांगन ने विश्वविद्यालय में शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष हमारे महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहता है। अन्य महाविद्यालयों द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों की सहभागिता बढ़-चढ़कर रहती है तथा विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार भी प्राप्त करते हैं महाविद्यालय द्वारा सत्र की समाप्ति के अंत में समस्त प्रशिक्षणार्थियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर भविष्य में उन्हें एक अच्छे योग्य शिक्षक बनने तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपना अतुल्य योगदान देने के लिए शपथ दिलाकर सत्र की समाप्ति की जाती है और प्रशिक्षणार्थियों को विदाई दी जाती है। हमारी संस्था विगत 5 वर्षों से निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देते आ रही है तथा भविष्य में अपना कार्य निरंतर प्रशिक्षणार्थियों तथा शिक्षा के हित में करने को अग्रसर रहेगी।

error: Content is protected !!