बस्तर आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, अब लामनी पार्क में देख सकेंगे विदेशी नस्ल के पक्षी

 जगदलपुर। बस्तर आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। जगदलपुर के लामनी पार्क में बहुत जल्द विदेशी नस्ल के पक्षियों को देखने मिलेगा। दरअसल पर्यटकों के आकर्षण और स्थानीय लोगों की रुचि बर्ड पार्क में बढ़ाने के लिए वन विभाग ने दो विदेशी पक्षी मंगवाए है।

लामनी पार्क को वन विभाग ने बर्ड पार्क के रूप में विकसित किया था। फिलहाल इस बर्ड पार्क में 24 प्रकार के पक्षी देखे जा सकते हैं। वहीं अब ब्लू बर्ड मैकाव और अफ्रीकन ग्रे पैरट्स जैसे पक्षी बर्ड पार्क में देखे जा सकेंगे।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विदेशी नस्ल के पक्षियों की मौजूदगी से बर्ड पार्क आकर्षण का केंद्र बनेगा और लामनी पार्क में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। इससे स्थानीय पार्क समिति की आय में वृद्धि होगी। फिलहाल दोनों ब्लू बर्ड मैकाव और अफ्रीकन ग्रे पैरट्स पार्क पहुंच चुके है। जल्द ही विदेशी पक्षियों को पर्यटकों के लिए सार्वजनिक किया जाएगा।

error: Content is protected !!