
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में गुम मोबाईल पतासाजी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा विभिन्न कंपनियों के 12 नग गुम मोबाईल फोन (कीमत लगभग 1,50,000/- रुपये) को खोजकर बरामद किया गया।
आज 21 जनवरी को थाना बसंतपुर परिसर में सभी बरामद मोबाईल संबंधित प्रार्थीगणों को सुपुर्द किए गए। इस अवसर पर थाना स्टाफ उपस्थित रहा। प्रार्थीगणों द्वारा जिला पुलिस एवं थाना बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर), सीसीटीएनएस आरक्षक भवानी थनापति एवं आरक्षक भुनेश्वर जायसी की सराहनीय भूमिका रही।

