कर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, महिलाओं की रही अभूतपूर्व भागीदारी

मुख्यमंत्री, गृहमंत्री भी करेंगे समारोह में शिरकत

राजनांदगांव। भगवा झंडों और पहनावों के साथ आज तैलिक वैश्य साहू समाज की भव्य शोभायात्रा कर्मा माता की जयंती पर निकली। इससे पहले कल बाइक रैली निकली थी। आज साहू सदन में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी अपनी उपस्थिति देने वाले हैं।
आज दोपहर जिला चिकित्सालय के पास स्थित साहू सदन-कर्मा मंदिर परिसर से निकली भव्य शोभायात्रा में कृष्ण भगवान (जगन्नाथ) जी को खिचड़ी खिलाती हुई भक्त माता कर्मा की झांकी बैंड बाजों व हजारों महिलाओं की कलश यात्रा के साथ निकली। रैली में कई लोग भगवा झंडे थामे और भगवा बाने पहने सुमधुर गानों पर नृत्य कर रहे थे। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शोभायात्रा वापस साहू सदन पहुंचेगी जहां वृहद समारोह आयोजित है जिसमें थोड़ी देर में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री साहू के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।

 

error: Content is protected !!