दवा कंपनी में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 12.50 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार…

खैरागढ़। मेडिसिन कंपनी में निवेश कर कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले शातिर आरोपितों को छुईखदान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छुईखदान के ग्राम बोरई निवासी प्रार्थी रेखचंद जंघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 मई 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच आरोपित सुखविंदर सिंह कडियाला एवं हुलास कुमार साहू ने दवा कंपनी में निवेश कराने, दवाइयों की बिक्री पर 30 प्रतिशत कमीशन और कम समय में राशि दोगुनी करने का झांसा देकर उससे कुल 12 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की है। ठगी के बाद आरोपित फरार चल रहे थे।

error: Content is protected !!