जिले में आज भी कई वीआयपी

राजनांदगांव। शहर सहित जिले में आज भी कई विशिष्ट अति विशिष्ट व्यक्तियों का आगमन हुआ है। जिला नियंत्रण कक्ष पुलिस से प्राप्त समाचार के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह छुरिया क्षेत्र के ग्राम हालेकोसा पहुंचे हुए हैं। वहां साहू परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा प्रवचन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं जहां एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी है।
कंट्रोल रूम पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री पूर्व मंत्रीगण अमरजीत सिंह भगत, कवासी लखमा, केदार कश्यप, रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकाल मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ये सब खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के चलते छुईखदान क्षेत्र में हैं।
इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई वीआयपी के कर्मा जयंती कार्यक्रम में यहां साहू सदन आने की भी चर्चा है।

error: Content is protected !!