लोकसभा में सुप्रिया सुले के अलग स्टैंड ने चौकाया, क्या होगा NCP का विलय?

महाराष्ट्र में अजित पवार की प्लेन हादसे में मौत के बाद पूरी पवार फैमिली कठिन घड़ी से गुजर रही है। अजित पवार की तेहरवीं के बाद मंगलवार को सुनेत्रा पवार ने मुंबई में डिप्टी सीएम का कार्यभार संभाला, तो वहीं दूसरी ओर शरद पवार सीने में कफ की शिकायत के बीच पुणे में भर्ती है। इस सब के बीच दिल्ली के संसद सत्र के बीच मचे घमासान के बीच सुप्रिया सुले ने कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्ष से हटकर स्टैंड लिया। सुप्रिया सुले ने इस अपने इस स्टैंड पर कोई प्रतिक्रिया तो नहीं दी है.

चर्चा सामने आई थी कि दादा जिला परिषद चुनावों के बाद दोनों राष्ट्रवादी के विलय का ऐलान करने वाले थे। ऐसे में जब पूरा पवार परिवार अजित पवार की मौत के बाद कठिन दौर से गुजर रहा है तब सुप्रिया सुले ने विपक्ष के वॉकआउट के बाद भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखीं।

उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के ‘इंडिया अलायंस’ में होते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर मोशन ऑफ थैंक्स में भाग लिया। सुप्रिया सुले यह कदम तब उठाया तब विपक्ष के दलों ने वाॅकआउट कर दिया था।

लेकिन उनके अलग रुख के चर्चा हो रही है कि क्या शरद पवार की अगुवाई वाली NCP रुलिंग ब्लॉक के साथ जाने की तैयारी कर रही है। गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में अजित पवार की अगुवाई वाली NCP महाराष्ट्र सरकार में साझीदार है। केंद्र में वह पीएम मोदी की सरकार की समर्थन दे रही है।

अगर महाराष्ट्र में दोनों पार्टियों का विलय होता है तो दोनों खेमों को राजनीति के एक धुव्र पर आना पड़ेगा। सुप्रिया के इस कदम के बाद यह भी कहा है जा रहा है कि यह एनसीपी के INDIA अलायंस के साथ बदलते इक्वेशन को दर्शाता है। अगर शरद पवार की अगुवाई वाली NCP केंद्र में पीएम मोदी की सरकार को समर्थन देती है तो BJP की निर्भरता एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार पर कम हो जाएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जिस तरह से महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी के दोनों खेमों के साथ आने पर चर्चा चल रही है। इस सब के बीच में विपक्ष के वॉकआउट के बाद सुप्रिया सुले का रुककर लोकसभा बोलना सिर्फ संसदीय शिष्टाचार नहीं है। इसमें बड़े संकेत छिपे हुए हैं। सुप्रिया यह स्टैंड ऐसे वक्त पर लिया है जब विपक्ष बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ पूरे जोरशोर से आक्रमक है।

सुप्रिया सुले ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में शरद पवार के हेल्थ अपडेट को साझा किया था। उन्होंने लिखा था कि बाबा को सीने में जकड़न हो गई है। उन्हें 5 दिन तक एंटीबायोटिक्स लेनी होंगी। अच्छी बात ये है कि बाकी सभी जरूरी पैरामीटर नॉर्मल हैं। आप सभी की शुभकामनाओं और लगातार सपोर्ट के लिए धन्यवाद। सभी डॉक्टरों को दिल से धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!