आधार कार्ड के डिजाइन में हो सकता है बड़ा बदलाव, निजी जानकारी रहेगी सुरक्षित

टेक्नोलॉजी डेस्क। आधार कार्ड के डिजाइन में जल्द ही सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI आधार कार्ड को और ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि सरकार ऐसा सिस्टम तैयार कर रही है, जिसमें फिजिकल आधार कार्ड पर सिर्फ कार्ड होल्डर की फोटो और एक QR कोड ही दिखाई देगा, जबकि बाकी डिटेल्स को हाईड किया जाएगा।

क्यों लाया जा रहा नया आधार कार्ड?

दरअसल बदलाव का मकसद आधार की फोटोकॉपी के गलत यूज को रोकना है। अक्सर लोग बैंक, सिम कार्ड या दूसरी सर्विस के लिए आधार की कॉपी जमा करवा देते हैं, जिसमें उनका न सिर्फ नाम बल्कि पता, डेट ऑफ बर्थ और आधार नंबर जैसी सेंसिटिव जानकारी भी होती है। ऐसे में डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसी जोखिम को कम करने के लिए नया आधार कार्ड लाया जा सकता है।

नए आधार एप ने भी काम किया आसान

इतना ही नहीं कुछ वक्त पहले UIDAI ने आधार एप का फुल वर्जन भी लॉन्च किया है, जिससे लोगों को अब कई सेवाएं घर बैठे मिल रही हैं। इस एप की मदद से अब आप अपना मोबाइल नंबर, एड्रेस और अन्य डिटेल्स आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

बायोमेट्रिक डेटा को लॉक करने की सुविधा

इसके अलावा एप में बायोमेट्रिक डेटा को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा भी देखने को मिलती है, जिससे सुरक्षा और मजबूत हो गई है। एप में लॉगिन करने के बाद यूजर्स को अपनी फोटो और QR कोड सामने ही देखने को मिल जाता है, जबकि बाकी डिटेल्स सेफ रहती हैं और बिना लॉगिन के शो नहीं होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!