रायपुर: रायपुर के मंदिर हसौद थाना इलाके में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। नया रायपुर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर इतनी तेज गति से उछली कि वह जमीन से ऊपर दो पेड़ों के बीच में जाकर फंस गई।

कार चालक की पहचान सत्य साईं अस्पताल के एक डॉक्टर के रूप में हुई है। इस भीषण टक्कर में डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर कार इतनी ऊंचाई तक कैसे उछली।

