CG Car Accident: हवा में उछली कार, दो पेड़ों के बीच फंसी… डॉक्टर की जान पर बनी!

रायपुर: रायपुर के मंदिर हसौद थाना इलाके में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। नया रायपुर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर इतनी तेज गति से उछली कि वह जमीन से ऊपर दो पेड़ों के बीच में जाकर फंस गई।

naidunia_image

कार चालक की पहचान सत्य साईं अस्पताल के एक डॉक्टर के रूप में हुई है। इस भीषण टक्कर में डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर कार इतनी ऊंचाई तक कैसे उछली।

error: Content is protected !!