CBI SO Recruitment: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पात्रता सहित अन्य जानकारी

जॉब डेस्क। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बतौर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 275 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 23 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकते हैं आवेदन

  • स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में बीटेक किया हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 30, 35 व 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से विषय से संबंधित सवाल, रीजनिंग, बैंकिंग और सामान्य जागरूकता विषय से 100 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 90 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों का इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अलग-अलग रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये निर्धारित किया गया है। बगैर रजिस्ट्रेशन फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!