CG Weather Update : प्रदेश में गर्मी का असर तेज, 38°C पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने बताया अगले 7 दिनों का हाल

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है और कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. अगले 7 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. राजधानी रायपुर में भी आसमान साफ रहने और दिन में हल्की गर्मी बढ़ने का अनुमान लगाया गया है.

छत्तीसगढ़ में मार्च के साथ ही गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है. मौसम की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है, जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई जा रही है.
राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में सबसे कम 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इसके कारण वहां सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!