Bomb threat to Maharashtra Vidhan Bhavan: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से आई है। महाराष्ट्र विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल से आया है। महाराष्ट्र बजट सत्र के बीच धमकी मिलने के बाद विधान भवन को जल्दी खाली कराया गया। इसके बाद पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है। मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDS) की टीमें गुरुवार को विधान भवन परिसर में बम की धमकी मिलने के बाद गहन तलाशी अभियान चला रही हैं।
ईमेल भेजने वाले का अब तक कोई पता नहीं चला है। आरोपी अज्ञात है। बता दें, इसके पहले मुंबई के कोर्ट और कई इलाकों मे बम होने की धमकी मिली थी।
दरअसल विधानसभा में बजट सत्र की महत्वपूर्ण कार्यवाही चल रही है। इस दौरान विधायकों को धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ‘फ्लैश’ अलर्ट जारी किया गया। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) की टीमें चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विधान भवन परिसर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। ईमेल के जरिए दी गई इस धमकी की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी सेल भी सक्रिय है। फिलहाल पूरी इमारत को सैनिटाइज किया जा रहा है और सुरक्षा टीमें यह सुनिश्चित कर रही हैं कि परिसर सुरक्षित है।
विधान भवन में मौजूद VIP
इस समय महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है, जिसके चलते परिसर में कई विधायक, मंत्री और VIP अधिकारी मौजूद हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है और पुलिस परिसर में चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है। पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। विधान भवन में सभी एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। न तो आम जनता और न ही मीडियाकर्मी अंदर आ सकते हैं। जब तक सर्च ऑपरेशन पूरा नहीं हो जाता, परिसर में सिक्योरिटी टाइट रहेगी।
पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही
जब तक सर्च ऑपरेशन पूरा नहीं हो जाता, परिसर में सिक्योरिटी टाइट रहेगी। फिलहाल, मुंबई पुलिस की साइबर सेल इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि ईमेल भेजने वाला कौन है? जिस ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है, उसे बैक-ट्रैक कर के आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

