कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। इसपर बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने खड़गे को टोका। उन्होंने कहा कि ये प्रश्नकाल का समय है। नियम सभी के लिए समान होते हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खड़गे को टोका।
बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामें के पूरा हिआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर की संकट को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए।
प्रश्नकाल के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और गजेंद्र सिंह शेखावत ने सांसदे के सवालों के जवाब दिए। राज्यसभा में कार्यकाल पूरा होने पर रंजन गोगोई को विदाई दी गई।
LPG की कमी की खबरों को लेकर विपक्ष के विरोध पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि विपक्ष देश में बेवजह घबराहट फैलाने की कोशिश कर रहा है। मैं देश के लोगों से अपील करती हूं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा रखें।
#WATCH | On Opposition protest against reports of LPG shortage, BJP MP Kangana Ranaut says, “…The opposition is trying to create panic and I urge the people of the nation to trust the leadership of PM Modi…” pic.twitter.com/HtaERJADvQ
— ANI (@ANI) March 16, 2026
9 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले हफ्ते में विपक्ष के विरोध के कारण सुबह 11 बजे से 12 बजे तक होने वाला प्रश्नकाल पूरा नहीं हो पा रहा था।
लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कुछ विपक्षी सांसदों ने अपने मुद्दे तुरंत उठाने की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि उन्हें दोपहर 12 बजे प्रश्नकाल खत्म होने के बाद बोलने का मौका दिया जाएगा।

