LPG कालाबाजारी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12,000 छापे, 15,000 सिलेंडर बरामद, 10 गिरफ्तार!

LPG कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया- अब तक लगभग बारह हजार छापे मारे गए हैं. लगभग पंद्रह हज़ार सिलेंडर जब्त किए गए हैं. सोमवार को दिल्ली में, लगभग छह सौ सिलेंडर जब्त किए गए. इसी तरह, उत्तर प्रदेश में, पिछले कुछ दिनों में लगभग चार सौ पचास निरीक्षण और छापे मारे गए हैं. 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

LPG कालाबाजारी के खिलाफ देशभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया- अब तक 12 हजार छापे मारे गए हैं, जिसमें 15 हजार से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं.

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में बड़े स्तर पर कार्रवाई हुई है। वहीं, महाराष्ट्र के नासिक में भी पुलिस ने 16 मार्च 2026 को छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर बरामद किए और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कालाबाजारी रोकने के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत जम्मू और कश्मीर में पांच सौ चौंसठ छापे मारे गए हैं, FIR दर्ज की गई हैं, और गिरफ्तारियां भी की गई हैं. केरल में, लगभग एक हजार छापे और निरीक्षण किए गए हैं. जिसमें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए गए हैं. मध्य प्रदेश में लगभग बारह सौ छापे मारे गए हैं और लगभग अठारह सौ सिलेंडर जब्त किए गए हैं.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया- देश में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. प्राकृतिक गैस के संबंध में बताया- जैसा कि मैंने आपको बताया, भारत सरकार प्रयास कर रही है. उन्होंने कमर्शियल LPG उपभाक्ताओं को PNG पर शिफ्ट होने का आह्वान किया.

अलग-अलग राज्यों में यह अभियान तेजी से चल रहा है। दिल्ली में कल ही 600 सिलेंडर पकड़े गए। उत्तर प्रदेश में 450 जगहों की जांच हुई और 10 लोग गिरफ्तार किए गए। जम्मू-कश्मीर में 564 छापे मारकर एफआईआर दर्ज की गई है। केरल में 1,000 से ज्यादा जगहों पर जांच हुई, जबकि मध्य प्रदेश में 1,200 छापों में 1,800 सिलेंडर जब्त किए गए। हर राज्य में पुलिस और प्रशासन कालाबाजारी करने वालों पर नकेल कस रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!