Apple जल्द लॉन्च कर सकता है नया अफोर्डेबल iPad, A18 चिप के साथ मिलेंगे Apple Intelligence फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। Apple इन दिनों अपने अपकमिंग एंट्री लेवल iPad को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। एपल का यह टैब अप्रैल 2026 में लॉन्च हो सकता है। एपल के अपकमिंग iPad के बारे में बताया जा रहा है कि इसके परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर में मेजर अपग्रेड देखने को मिल सकता है। फिलहाल इसे लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आए हैं।

A16 चिप और AI का सपोर्ट

Gadgets360 ने ब्लूमबर्ग के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि एपल का अपकमिंग iPad मॉडल को हाल में रिलीज किए iOS 26.4 के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। एपल का यह बजट आईपैड इस साल अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। अगर प्रोडक्शन में समय लगता है तो एपल इसे मई महीने में भी बिक्री के मार्केट में उतार सकती है। एपल ने फिलहाल लॉन्च को लेकर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है।

अपकमिंग आईपैड के बारे में कहा जा रहा है कि एपल इसके चिप में अपग्रेड ऑफर कर सकती है। कंपनी इसमें नया A18 चिप दे सकती है। यह चिप डिवाइस की परफॉर्मेंस को बेहतर करने के साथ-साथ इसे एपल इंटेलिजेंस फीचर्स का सपोर्ट भी देगा। चिप के अलावा कंपनी डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इसमें कंपनी इन-हाउस मॉडेम और नेटवर्किंग हार्डवेयर ऑफर कर सकती है। Apple ने कुछ दिनों पहले ही अपने हाई-एंड आईपैड को अपग्रेड किया है।

मौजूदा iPad की खूबियां

पिछले साल लॉन्च हुए iPad (2025) की बात करें तो इसका 11 इंच वाई-फाई ओनली मॉडल भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत बिक्री के लिए उपलब्ध है। मौजूदा आईपैड में A16 Bionic चिप, 12 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा मिलता है। यह टैब iPadOS 18 पर रन करता है। कंपनी ने इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, 5G और 4G LTE (सेल्युलर मॉडल) का सपोर्ट दिया है। 2025 में लॉन्च हुए आईपैड में 28.93Wh की बैटरी मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!