BOB Recruitment: ग्रुप हेड और डिप्टी मैनेजर के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू,देखें पात्रता सहित अन्य डिटेल्स

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से ग्रुप-हेड, टेरिटरी हेड और डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो गई है।। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 16 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरी की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास स्नातकोत्तर की डिग्री एवं मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 24, 27 और 31 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 35, 40 और 45 वर्ष निर्धारित है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट दी गई है।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये निर्धारित की गई है।

 ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू हो गई है।  उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन आवेदन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस व जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!