SSC : कंबाइड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन स्टेप्स से करें अप्लाई

SSC JHT Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा-2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार एसएससी के जरिये बतौर ट्रांसलेटर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 19 और 20 मई के बीच अपने फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूटऔर दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा महिला, एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

एग्जाम पैटर्न

परीक्षा में उम्मीदवारों से हिंदी और अंग्रेजी विषय से 100-100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा में 200 अंकों का एक ट्रांसलेशन और निबंध का भी पेपर होगा। इस परीक्षा में 2 घंटे के अंदर 200 अंकों के सवालों के जवाब देने होंगे। पेपर-1 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

कैसे करें खुद अप्लाई

एसएससी की ओर से कंबाइड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र आवेदन कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. इसके बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  6. अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!