Shastri’s statement : 4 बच्चे पैदा करो… धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसा क्यों कहा? सुन चौक जाएंगे…

महाराष्ट्र। हमेशा अपने बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर चर्चा में है, उन्होंने नागपुर में आयोजित RSS के कार्यक्रम में बच्चे पैदा करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत में कही आपदा आती है तो लोग प्राण बचाकर भागते है, लेकिन हमारे राष्ट्रीय स्वयं संघ का एक-एक कार्यकर्ता प्राण बचाकर नहीं भागता, वहां जाकर प्राण बचाता है, यही राष्ट्रीय स्वयं संघ है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे तो चार पैदा करो एक राष्ट्रीय स्वयं संघ के लिए, ताकि वो दूसरों को बचाने में काम आए।

उन्होंने भरोसा जताया है कि देश जल्द अखंड भारत हो जाएगा। भरता का गौरव जागेगा, भारत महान होगा, भारत क्योंकि मातृप्रधान है। भारत में दुर्गा माता मंदिर विराजमान होंगी, जब वो स्थापित होंगी तो शक्ति जागेगी, दुर्गा काली के रूप में जागेगी और हर नारी के अंदर रणचंडी की तरह तलवार उठाकर शस्त्र-शास्त्र की स्थापना होगी, वेद परंपरा की स्थापना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!