ATM बदल कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: आरोपी के पास से 15 बैंकों के 44 कार्ड बरामद

मदद के बहाने बदलता था कार्ड: 15 से अधिक बैंकों के कार्ड बरामद

पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी रोबिन एटीएम बूथ के पास खड़ा रहता था और वहां आने वाले उन लोगों को अपना निशाना बनाता था जिन्हें एटीएम चलाने या पिन बनाने में कठिनाई होती थी। मदद करने के बहाने वह बड़ी चतुराई से उनका कार्ड बदल लेता था और बाद में उनके खाते से पैसे उड़ा लेता था। आरोपी के पास से यूनियन बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, पीएनबी, एक्सिस और आईसीआईसीआई सहित कुल 15 प्रमुख बैंकों के कार्ड मिले हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी इन कार्डों का उपयोग अलग-अलग शहरों में ठगी के लिए करता था।

सतर्कता ही बचाव: पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

साइबर थाना नूंह ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं और बरामद किए गए कार्ड किन-किन लोगों के हैं। पुलिस प्रवक्ता ने आम जनता से अपील की है कि वे एटीएम बूथ के अंदर किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और अपना पिन किसी के साथ साझा न करें। वर्तमान में पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर गिरोह के अन्य सदस्यों और पिछली वारदातों का सुराग जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!