बंगाल में रिकार्डतोड़ वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान…

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है. पिछली बार की तरह इस बार भी जनता जमकर वोट डाल रही है. चुनाव आयोग द्वारा जारी डेटा के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान से ज्यादा मतदान हो चुका है. अब देखने वाली बात ये होगी की क्या दूसरे चरण में पहले चरण की तरह 90% या उससे ज्यादा मतदान होता है या नहीं.

2021 में TMC ने जीती थीं 123 सीटें

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की जिन 142 सीटों पर हो रही है, 2021 के चुनाव में इनमें से बीजेपी ने सिर्फ 18 सीटें जीती थी जबकि टीएमसी ने 123 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता की हैट्रिक लगाई थी.

भवानीपुर से मैदान में ममता बनर्जी

दूसरे चरण में सीएम ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से मैदान में हैं. आज जिन 142 सीटों पर वोटिंग है. ये इलाका ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ है तो वहीं बीजेपी की 5 साल की सियासी प्रयोगशाला भी है. ऐसे में दूसरे फेज में बीजेपी और टीएमसी के बीच आर-पार की लड़ाई है जो इस इलाके में जीतने में कामयाब रहेगा, उसी का बंगाल में राज होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!