यूनियन बैंक में अप्रेंटिस के 1865 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

UBI Apprentice Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) की ओर से देशभर में अप्रेंटिसशिप के 1865 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट की चुकी है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 19 मई 2026 निर्धारित है।

स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 1 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को छूट दी गई है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में आवेदन पत्र स्वयं ही भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक यहां दिया जा रहा है। आप लिंक पर क्लिक करके सही-सही डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ सभी अभ्यर्थी निर्धारित फीस जमा अवश्य करें नहीं तो आवेदन स्वीकार नहीं होगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 944 रुपये का भुगतान करना होगा। जनरल एवं ओबीसी महिला अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 708 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए शुल्क 236 रुपये निर्धारित है।

राज्य के अनुसार भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से देशभर में कुल 1865 पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्यवार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
अंडमान एन्ड निकोबार आइसलैंड: 1 पद

  • आंध्र प्रदेश: 303 पद
  • असम: 29 पद
  • बिहार: 60 पद
  • चंडीगढ़: 6 पद
  • छत्तीसगढ़: 25 पद
  • दादरा और नगर हवेली: 1 पद
  • दमन और दीव: 1 पद
  • गोवा: 5 पद
  • गुजरात: 58 पद
  • हरियाणा: 30 पद
  • हिमाचल प्रदेश: 1 पद
  • जम्मू कश्मीर: 2 पद
  • झारखंड: 34 पद
  • कर्नाटक: 131 पद
  • केरल: 39 पद
  • लद्दाख: 1 पद
  • लक्षद्वीप: 1 पद
  • मध्य प्रदेश: 116 पद
  • महाराष्ट्र: 196 पद
  • मेघालय: 1 पद
  • नागालैंड: 1 पद
  • दिल्ली: 48 पद
  • ओडिशा: 58 पद
  • पुदुचेरी: 1 पद
  • पंजाब: 21 पद
  • राजस्थान: 32 पद
  • सिक्किम: 2 पद
  • तमिलनाडु: 95 पद
  • तेलंगाना: 164 पद
  • त्रिपुरा: 1 पद
  • उत्तराखंड: 10 पद
  • उत्तर प्रदेश: 3335 पद
  • पश्चिम बंगाल: 56 पद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!