खौफनाक ! प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, शिशुपाल पर्वत से दोनों ने लगाई छलांग….

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत में रविवार सुबह युवक-युवती की लाश मिली है। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने शिशुपाल पर्वत से कूदकर अपनी जान दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान डिलेश्वर साव के रूप में हुई है, जो कि बारीकपाली गांव का रहने वाला था और युवती भी उसी गांव की रहने वाली थी। रविवार सुबह जब लोगों ने दोनों की लाश देखी, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शुरुआती जांच में क्या सामने आया ?

शुरुआती जांच में यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते ही शिशुपाल पर्वत से कूदकर अपनी जान दी है। फिलहाल दोनों ने आत्महत्या क्यों की है इसकी अभी आधिकारीक पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!