पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.5 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार…

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। घुमका पुलिस ने नशे के खिलाॅफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 14 किलो 520 ग्राम गांजा  के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 4 मई को दुर्ग–सोमनी से कलडबरी होते हुए मुडपार की ओर एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल से अवैध रूप से गांजा परिवहन किए जाने की जानकारी मिली। त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी घुमका विजय मिश्रा एवं साइबर थाना प्रभारी विनय पम्मार के नेतृत्व में थाना घुमका एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कलडबरी (दसवां मील चौक) में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद-नीले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (CG 13 AS 1229) आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।तलाशी लेने पर आरोपी के पीठ्ठू बैग से 07 पैकेटों में कुल 14 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी डामेश साहू (उम्र 21 वर्ष, निवासी मुडपार, थाना घुमका) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 54/2026, धारा 20(b)(ii)(b) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है, आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड मिलने पर जेल दाखिल किया गया। इस कार्यवाही में थाना घुमका एवं साइबर थाना की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!