बदला बड़ी लूट: ज्वेलर्स शॉप के मैनेजर पर लुटेरों ने तलवार से किया हमला, 1 करोड़ के गहने लूटकर हुए फरार

रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा इलाके में बड़ी लूट की वारदात हुई है। विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर पर अज्ञात बदमाशों ने तलवार से हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना ,इल्ते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, जब विनीत सोनी नामक ज्वेलर का मैनेजर तिल्दाडीह स्थित दुकान बंद कर दूसरी ब्रांच से जेवरात लेकर खरोरा लौट रहा था। तभी 2 से 3 बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने इलाके में की घेराबंदी

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!