साउथ इंडियन बैंक में ऑफिसर पदों पर हो रही भर्ती, ग्रेजुएट युवा भर सकते हैं फॉर्म…

जॉब डेस्क। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। साउथ इंडियन बैंक में जूनियर ऑफिसर (Operations) के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 13 मई तक जारी रहेंगे। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए स्वयं ही ऑफिशियल वेबसाइट recruit.southindianbank.bank.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते। हैं

स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र

जूनियर ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही Bank/ NBFCs में एक वर्ष कार्य करने का अनुभव हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 31 मार्च 2026 को ध्यान में रखते हुए 28 वर्ष से अधिक न हो। एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष आयु में छूट दी गई है।

इस तरीके से भरें फॉर्म

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम recruit.southindianbank.bank.in/RDC/ पर जाएं।
  • इसके बाद Apply Now बटन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी को भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  • आपको बता दें कि आवेदन के साथ किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

South Indian Bank JA Application Form 2026 Link

South Indian Bank recruitment 2026 notification

कैसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन टेस्ट या/ ग्रुप डिस्कसन/ प्रिलिमिनरी/ फाइनल इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। चयनित उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जायेगा। परफॉर्मेंस के अनुसार अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। ज्वाइनिंग के समय चयनित उम्मीदवारों को 4.86 लाख से लेकर 5.04 लाख (CTC) तक वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!