
टेक्नोलॉजी डेस्क। YouTube ने हाल ही में अपने मोबाइल ऐप यूजर्स के लिए एक नया और बेहतरीन फीचर पेश किया है, जिससे अब शॉर्ट्स (Shorts) की एंडलेस स्क्रॉलिंग को रोका जा सकता है। प्लेटफॉर्म ने एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को शॉर्ट्स फीड टाइमर को जीरो मिनट पर सेट करने का ऑप्शन दिया है, जिससे एप इंटरफेस से मेन शॉर्ट्स फीड प्रभावी तरीके से हट जाएगा। ये फीचर ‘टाइम मैनेजमेंट’ टूल्स का हिस्सा है और इसे दुनिया भर में रोल आउट किया जा रहा है। हालांकि, शॉर्ट्स पूरी तरह गायब नहीं होंगे और सर्च रिजल्ट्स या सब्सक्रिप्शन फीड में दिख सकते हैं, लेकिन ये अपडेट उस ‘इनफिनिटी स्क्रॉलिंग’ को खत्म कर देगा जो अक्सर ध्यान भटकाने वाली होती है।
ये नया ऑप्शन यूजर्स को स्क्रीन टाइम कम करने और एप को कम क्लटर्ड महसूस कराने में मदद कर सकता है। साथ ही, इससे पेरेंट्स को बच्चों द्वारा शॉर्ट्स पर बिताए जाने वाले समय पर बेहतर कंट्रोल मिल सकेगा। ध्यान दें कि ये सेटिंग फिलहाल सिर्फ मोबाइल एप के लिए है, डेस्कटॉप या स्मार्ट टीवी के लिए नहीं।
Android और iPhone पर YouTube Shorts कैसे बंद करें?
- सबसे पहले, अपने स्मार्टफोन पर YouTube एप ओपन करें।
- स्क्रीन के टॉप-राइट या बॉटम राइट कॉर्नर अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।
- वहां से Settings में जाएं और फिर Time Management ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- अब नीचे स्क्रॉल करें और Daily Limits सेक्शन में Shorts Feed Limit टॉगल ढूंढें।
- इस फीचर को ऑन करें और टाइमर को जीरो मिनट पर सेट कर दें।
- इसे इनेबल करते ही YouTube शॉर्ट्स फीड को पॉज कर देगा और एंडलेस स्क्रॉलिंग एक्सपीरिएंस एप से हटा दिया जाएगा।
- इसके बाद होमपेज से शॉर्ट्स की रिकमेंडेशन्स भी गायब हो सकती हैं।
Shorts की टाइम लिमिट को जीरो मिनट पर सेट करने के बाद, आप YouTube एप पर Shorts को लगातार स्क्रॉल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, Shorts अभी भी सर्च रिजल्ट, सब्सक्रिप्शन फीड और दोस्तों द्वारा भेजे गए या शेयर किए गए लिंक में दिखाई दे सकते हैं। यूजर्स अलग-अलग Shorts को सीधे ओपन कर भी उन्हें देखना जारी रख सकेंगे। YouTube यूजर्स को ये भी सुविधा देता है कि अगर वे Shorts देखना जारी रखना चाहते हैं, तो वे मैनुअली इस लिमिट को नजरअंदाज कर सकें।

