कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस में एकता नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है, जिसको लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दीपक बैज का कार्यकाल जुलाई में पूरा हो रहा है और कार्यकारिणी तक नहीं बना पाए।

कांग्रेस में एकता नहीं है- विधायक पुरंदर मिश्रा

वहीं उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में एकता नहीं है, आपस में इनके बीच लड़ाई है। 3200 करोड़ का घोटाला हुआ था उसका बटवारा नहीं होने से आपस में कॉम्पिटीशन है। दीपक बैज का कार्यकाल जुलाई में पूरा हो रहा है और कार्यकारिणी तक नहीं बना पाए। TS सिंहदेव कहते हैं मैं अध्यक्ष बनना चाहता हूं, अमरजीत कहते हैं मैं अध्यक्ष बनना चाहता हूं, दीपक बैज चाहते हैं कि मैं अध्यक्ष बना रहूं। मैं कहता हूं कि आपस में तय कर लो जनता को कंफ्यूज मत करो। वैसे भी आपका भारत से कांग्रेस मुक्त होना तय है हमारे पार्टी का एजेंडा है कि भारत कांग्रेस से मुक्त हो और सनातन का राज चले। पश्चिम बंगाल, असम में यह भी बता दिया कि कांग्रेस की कोई औकात नहीं है।

भाजपा ने भारत को पाकिस्तान बनने से बचाया

भाजपा का फोकस बिलासपुर की सीटों पर है। इस मामले में विधायक पुरंदर मिश्रा का कहना है कि भाजपा कहीं कमजोर नहीं है। छत्तीसगढ़ से लेकर बंगाल तक बीजेपी की सरकार है। आज बंगाल में नए मुख्यमंत्री का शपथ हो रहा है। भाजपा ने भारत को पाकिस्तान बनने से बचाया है

सिंह देव ने FAC को लिखा पत्र

वहीं टीएस सिंह देव ने हसदेव अरण्य के केते एक्सटेंशन को लेकर FAC को पत्र लिखा है। इस मामले में विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि टीएस बाबा को पूछिए 2018 में इसकी शुरुआत हुई वह सब जानते हैं उनसे पूछिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!