थलपति विजय बने तमिलनाडु के नए सीएम, राज्यपाल ने दिलाई…

अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान वो मंच पर राहुल गांधी के साथ खड़े नजर आए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का अभिनंदन किया।

शपथ ग्रहण के दौरान विजय अचानक भाषण देने लग पड़े। यह देख राज्यपाल ने उन्हें रुकने को कहा। राज्यपाल ने उन्हें शपथ ग्रहण वाला पत्र पढ़ने को कहा।

टीवीके की सरकार बनते ही ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के परंपरागत वर्चस्व का अंत हो गया. कांग्रेस नेता माणिकम टैगोर ने विजय को बधाई देते हुए कहा कि तमिलनाडु के लोग अब बदलाव और नई उम्मीद देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता सामाजिक न्याय, बराबरी, विकास और इंसानियत पर आधारित सरकार चाहती है.

मुख्यमंत्री विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी साथ शपथ ली

थिरू एन.आनंद ने मंत्री पद की शपथ ली. वो त्यागराज सीट से विधायक हैं, इसके साथ ही आनंद टीवीके के महासचिव और प्रवक्ता भी हैं.

टीवीके नेता और प्रमुख रणनीतिकार आधव अर्जुन ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वो विल्लिवक्कम सीट से विधायक है और वीसीके के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं.

टीवीके के महासचिव केजी अरुण राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली. तिरुतेंगोडे सीट से नव निर्वाचित विधायक अरुण पूर्व IRS अधिकारी हैं.

गोबीचेट्टिपालयम सीट से नव निर्वाचित विधायक केए. सेंगोट्टैयन ने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया. नवीं बार के विधायक सेंगोट्टैयन टीवीके से पहले लंबे समय तक AIADMK से जुड़े रहे.

मायलापुर से नव निर्वाचित विधायक पी.वेंकेटरामनन ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वो लंबे समय से विजय से जुड़े रहे हैं. साल 2000 में वो विजय के मैनेजर थे.

आर.निर्मलकुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वो तमिलनाडु में बीजेपी सोशल मीडिया के चीफ रह चुके हैं. थिरुपरंकुंद्रम सीट से नवनिर्वाचित विधायक निर्मलकुमार कभी AIADMK का भी हिस्सा रहे.

तमिल एक्टर और डायरेक्टर राजमोहन ने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया. वो टीवीके के प्रचार सचिव और एग्मोर सीट से नवनिर्वाचित विधायक हैं.

डॉ.टीके प्रभु भी टीवीके सरकार में मंत्री बन गए हैं. कराईकुडी सीट से विधायक प्रभु पेशे से डेंटिस्ट हैं. वो पहली बार विधायक चुने गए हैं.

एस.कीर्तना ने भी मंत्री पद की शपथ ली. 29 साल की कीर्तना टीवीके सरकार की सबसे युवा मंत्री हैं. उन्होंने तमिलनाडु की शिवपासी सीट से चुनाव जीता है.

विजय के मुख्यमंत्री बनने को लेकर उनके पिता और डायरेक्टर एसए चंद्रशेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं खुश हूं. मैं बहुत खुश हूं. मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, सिर्फ अपने बेटे के लिए कर रहा हूं. आखिरकार, विजय के जरिए तमिल लोगों को सफलता मिली है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!