घरेलू विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग। भिलाई के रुआबांधा एचएससीएल कॉलोनी में घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 10 मई को दो सगे भाइयों के बीच घरेलू बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में आरोपी मनोज यादव ने अपने बड़े भाई अशोक यादव पर घर में रखे रापा से सिर एवं कनपटी में हमला किया, जिससे अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। गम्भीर रूप से घायल अशोक को जिला चिकित्सालय दुर्ग ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया गया।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अशोक यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाने में अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। इस मामले में मृत्यु के बाद धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज यादव को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!