
Aaj Ka Rashifal : हिंदू पंचांग के अनुसारआज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का शुभ संयोग बन रहा है, वहीं चंद्रमा तुला राशि में संचार करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शंख योग और वरियान योग जैसे कई शुभ योगों का प्रभाव देखने को मिलेगा। इन विशेष योगों का असर सभी 12 राशियों के करियर, धन, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर पड़ेगा। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।
मेष (Aries)
विविधताओं और कलात्मक अभिरुचियों से जुड़ा दिन रहने की संभावना है। पुराने भावनात्मक संबंधों में फिर से मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में धैर्य और विश्वास की पुनर्स्थापना करनी होगी। आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।
शुभ रंग: लाइट पिंक | शुभ अंक: 9
वृषभ (Taurus)
चुनौतियों से जूझने का दिन है। विरोधी तनाव देने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक चिंताओं से परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव बना रह सकता है। यात्रा टालने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग: डार्क ब्राउन | शुभ अंक: 6
मिथुन (Gemini)
व्यर्थ के विवादों से दूरी बनानी होगी। व्यावसायिक कार्यों के लिए दिन बेहतर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में पिछली कमियों को दूर करने का सही समय है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में बदलाव की संभावना है। दूसरों को आर्थिक सहयोग करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: डार्क ग्रीन | शुभ अंक: 1
कर्क (Cancer)
जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और अनुशासन बनाए रखना मुश्किल लग सकता है। टीम वर्क से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। विदेश व्यापार में सावधानी रखकर आगे बढ़ें। प्रेम संबंधों में साथी की अधिक संवेदनशीलता परेशानी का कारण बन सकती है।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 8
सिंह (Leo)
मनोरंजन और पर्यटन से जुड़े कारोबार में गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन में एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। संतान के शैक्षणिक कार्यों की दिशा बदलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट | शुभ अंक: 9
कन्या (Virgo)
किसी खास उद्देश्य के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना होगा। मांगलिक कार्यों पर बचत खर्च हो सकती है। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 4
तुला (Libra)
निर्णयों में आत्मविश्वास झलकेगा। कार्यों के परिणाम शीघ्रता से मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के समर्थन से व्यवस्थाओं में बदलाव आसानी से होते चले जाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: लाइट पिंक | शुभ अंक: 2
वृश्चिक (Scorpio)
जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकते हैं। साझेदारों के साथ आर्थिक मामलों में पारदर्शिता बनाए रखें। वाहन और घर के रखरखाव पर धन खर्च हो सकता है। माता-पिता के साथ बातचीत सार्थक रहेगी।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
धनु (Sagittarius)
अच्छी आर्थिक संभावनाओं से भरा दिन रहेगा। किए गए प्रयासों को सफलता मिलेगी। भूमि और भवन से जुड़े कारोबार में रुकावटें दूर होंगी। प्रेम संबंधों में पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। प्रतिस्पर्धा में विजय मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 6
मकर (Capricorn)
कार्य कुशलता बढ़ेगी, लेकिन विरोधी तर्क-वितर्क में उलझाने का प्रयास कर सकते हैं। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें। शेयर मार्केट से लाभ मिलने की संभावना है। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।
शुभ रंग: कॉफी | शुभ अंक: 5
कुम्भ (Aquarius)
विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में व्यस्त रह सकते हैं। कम परिश्रम में अधिक धन लाभ की संभावना बन रही है। कानूनी समस्याओं में पड़ने से बचना होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करने का प्रयास करें।
शुभ रंग: कॉपर | शुभ अंक: 3
मीन (Pisces)
व्यर्थ का तनाव लेने से बचना होगा। नकारात्मक लोग आपको अपने प्रभाव में लेने का प्रयास कर सकते हैं। भावनात्मक संबंधों से सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: सैफ्रॉन | शुभ अंक: 7

