
टेक डेस्क। Samsung ने बुधवार को भारत में अपना 2026 Vision AI TV लाइनअप लॉन्च कर दिया है। साउथ कोरियन टेक दिग्गज ने कई कैटेगरी में 72 नए टेलीविजन मॉडल्स पेश किए हैं, जिनमें Micro RGB, OLED, Neo QLED, The Frame, Mini LED और UHD टीवी शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, उसकी ये नई रेंज सैमसंग के Vision AI Companion (VAC) फीचर्स को स्क्रीन साइज और प्राइस सेगमेंट्स के एक बड़े दायरे में लेकर आती है। ये अब पहले से ज्यादा मॉडल्स में AI-पावर्ड पिक्चर, साउंड और कंटेंट पर्सनलाइजेशन टूल्स ऑफर करती है। सैमसंग ने भारत में अपनी नई माइक्रो RGB टेक्नोलॉजी को भी पेश किया है, साथ ही OLED, Neo QLED और लाइफस्टाइल टीवी लाइनअप को अपग्रेड किया है।
Samsung 2026 Vision AI TV लाइनअप की भारत में कीमत और ऑफर्स
सैमसंग का नया माइक्रो आरजीबी लाइनअप 1,24,990 रुपये से शुरू होता है, जबकि OLED मॉडल्स की कीमत 1,14,990 रुपये से शुरू होती है। सैमसंग की The Frame सीरीज की शुरुआत 56,990 रुपये से होती है, Neo QLED टीवी 52,990 रुपये से शुरू होते हैं, Mini LED मॉडल्स 42,990 रुपये से उपलब्ध हैं, और UHD टीवी की शुरुआती कीमत 36,990 रुपये है।
लॉन्च ऑफर्स के तौर पर चुनिंदा टीवी मॉडल्स खरीदने वाले ग्राहक 1,02,990 रुपये तक की कीमत का फ्री साउंडबार और 23,990 रुपये का म्यूजिक स्टूडियो पैकेज पाने के हकदार हैं। सैमसंग पार्टिसिपेटिंग फाइनेंशियल पार्टनर्स के जरिए 20% तक का कैशबैक और EMI ऑप्शन्स भी ऑफर कर रहा है।

कंपनी ने कई AI-पावर्ड फीचर्स भी पेश किए हैं, जिनमें AI Upscaling Pro शामिल है जो कम रेजोल्यूशन वाले कंटेंट को रियल टाइम में एन्हांस करता है, सीन-बेस्ड कलर ऑप्टिमाइजेशन के लिए कलर बूस्टर प्रो , स्पोर्ट्स देखने के लिए AI सॉकर मोड और डायनेमिक ऑडियो एडजस्टमेंट के लिए AI साउंड कंट्रोलर प्रो दिया गया है।
सैमसंग ने भारत में माइक्रो RGB सीरीज का डेब्यू किया है, जिसमें R95H और R85H मॉडल्स शामिल हैं जो 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के साइज में आते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी माइक्रो RGB टेक्नोलॉजी सटीक कलर रिप्रोडक्शन और ब्राइटनेस कंट्रोल के लिए अलग-अलग कंट्रोल होने वाले रेड, ग्रीन और ब्लू माइक्रो एलीडी का इस्तेमाल करती है। ये टीवी माइक्रो RGB AI इंजन प्रो, माइक्रो RGB प्रिसिजन कलर 100, HDR प्रो, कलर बूस्टर प्रो और ग्लेयर फ्री टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करते हैं।
OLED पैनल्स के साथ आई रिफ्रेश्ड सैमसंग विजन एआई टीवी लाइनअप में S95H, S90H और S85H मॉडल्स शामिल हैं। इनमें से पहले दो मॉडल्स में अब कंपनी की ग्लेयर-फ्री टेक्नोलॉजी मिलती है, जबकि S95H में पैनटोन-वैलिडेटेड आर्टफुलकलर, सैमसंग आर्ट स्टोर का एक्सेस और कंपनी का फ्लोटलेयर डिजाइन भी शामिल है। गेमिंग-फोकस्ड फीचर्स की बात करें तो इसमें मोशन Xcelerator 165Hz, AMD FreeSync प्रीमियम प्रो, NVIDIA G-SYNC कम्पैटिबल सपोर्ट और AI सॉकर मोड प्रो मिलता है।
सैमसंग ने भारत में द फ्रेम टीवी लाइनअप को भी रिफ्रेश किया है जिसमें आर्ट मोड के जरिए 3,000 से ज्यादा आर्टवर्क्स का सपोर्ट मिलता है। इन टीवी में QLED पैनल्स, पैनटोन वैलिडेटेड आर्टफुलकलर टेक्नोलॉजी, ग्लेयर फ्री डिस्प्ले और सैमसंग का सिग्नेचर फ्रेम-इंस्पायर्ड डिजाइन दिया गया है।
Neo QLED लाइनअप में QN80H और QN70H सीरीज शामिल हैं। ये टीवी सैमसंग के NQ4 एआई प्रोसेसर से पावर्ड हैं। कंपनी का कहना है कि इनमें Quantum Mini LED टेक्नोलॉजी, TÜV Rheinland से रियल QLED सर्टिफिकेशन, 100% कलर वॉल्यूम, 4K AI अपस्केलिंग और गेमिंग मोड में चुनिंदा मॉडल्स पर 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है।
आखिर में, सैमसंग के Mini LED लाइनअप में M80H और M70H मॉडल्स शामिल हैं। ये टीवी मोशन एक्सिलरेटर 144Hz, NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर, AI साउंड कंट्रोलर और दूसरे एआई-बेस्ड पिक्चर और गेमिंग एन्हांसमेंट्स ऑफर करते हैं।

