देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ने के कारण गर्मी का प्रकोप जारी है. लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से भीषण गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से कहा कि गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, सतर्क रहना जरूरी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से कहा कि कैसे बढ़ते तापमान के कारण देश भर में दैनिक जीवन कठिन होता जा रहा है. उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों की मदद करने की अपील की.
देश के कई हिस्सों में बढ़ते तापमान से लोगों का जनजीवन को बहुत प्रभावित हो रहा है। इसका असर दिखने भी लगा है। भारत में 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते गर्मी अपने चरम पर होती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हीटवेव अपील (PM Modi Heatwave Appeal) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। PM मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे गर्मी को कम न समझें और ज़रूरी सावधानी बरतें।
तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा, ”पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, बाहर निकलते समय अपने साथ पानी जरुत रखें, दूसरों को भी पानी पिलाने से पीछे ना रहें.” मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वो सावधानी बरतें. अगर संभव हो तो प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी जरूर पिलाएं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अगले पोस्ट में कहा कि तेज गर्मी से होने वाली किसी भी परेशानी, जैसे चक्कर आना, मतली या अत्यधिक थकान को नजरअंदाज न करें. अगर आपके आस-पड़ोस में किसी को भी अचानक बेहोशी, कमजोरी महसूस हो या तबीयत खराब लगे, तो तुरंत उन्हें पानी, ओआरएस या अन्य तरल पदार्थ पिलाएं.
पीएम मोदी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और धूप में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. बुजुर्गों के लिए एक विशेष अपील भी की, जिसमें लोगों से अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों और पड़ोसियों का हालचाल पूछने का आग्रह किया गया. लोगों से घरों, बालकनियों, छतों और दुकानों के बाहर पानी के कटोरे रखने का आग्रह किया.


