गाजा पर इजराइल का कब्जा! पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने 70% गाजा पट्टी पर आर्मी को कंट्रोल का आदेश दिया

Israel occupation of Gaza: ईरान से युद्ध के बीच इजराइल अपनी सीमाओं (क्षेत्रफल) का विस्तार तेजी के करने में लगा है। आधे से अधिक गाजा पर कब्जा करने के बाद अब इजराइल उसके शेष हिस्से पर भी कब्जा करने की मुहिम में जुट गया है। इसी अभियान के तहत पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने 70% गाजा पट्टी (Gaza Strip) पर आर्मी को कंट्रोल का आदेश दिया है।

बता दें कि इजरायल पहले गाजा के 50 फीसदी हिस्से पर था। यह बढ़कर 60 फीसदी हो चुका है। अब नेतन्याहू ने 70 फीसदी हिस्से पर कंट्रोल करने का आदेश दिया है।

वेस्ट बैंक में हुए कार्यक्रम के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेना गाजा में धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा रही है। हमास के खिलाफ सैन्य अभियान भी जारी रखेगी। इजरायल पहले गाजा के 50 फीसदी हिस्से पर था, जो अब बढ़कर 60 फीसदी हो चुका है। अगला टारगेट गाजा पट्टी के 70 फीसदी हिस्से को हासिल करना है। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जब इसकी घोषणा कर रहे थे, तब वहां मौजूद कुछ लोगों ने इजरायल से पूरे गाजा पर कब्जा करने की मांग करते हुए नारे लगाए।

बता दें कि युद्धविराम के बावजूद, इजरायल अभी भी गाजा के आधे से अधिक हिस्से पर नियंत्रण रखा हुआ है। वहीं हमास तटीय क्षेत्र के एक छोटे से हिस्से पर अपना अधिकार रखता है। इजरायल और हमास के बीच सीजफायर समझौते के अगले फेज को लेकर बातचीत भी जारी है। बातचीत की शर्तों में हमास का हथियार छोड़ना और गाजा से इजरायली सैनिकों की वापसी शामिल है।

20 लाख फिलिस्तीनियों पर आएगी आफत

इजरायली सेना ने अप्रैल 2026 में गाजा पट्टी का नक्शा शेयर किया था। नक्शे में IDF गाजा के करीब 64 फीसदी हिस्से पर कंट्रोल को दिखाया गया था। अगर अब इजरायल यहां अपनी नियंत्रण बढ़ाता है तो फिर करीब 20 लाख फिलिस्तीनियों को तटीय क्षेत्र के और भी छोटे से इलाके में रहने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!