हजारों फीट की ऊंचाई पर हार्ट अटैक ! विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एक एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक एक यात्री को हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. जानकारी के अनुसार फ्लाइट में जिस यात्री को हार्ट अटैक आया उसकी उम्र 80 साल बताई जा रही है. घटना के सामने आते ही पायलट ने आनन-फानन में इमरजेंसी की जानकारी ट्रैफिक कंट्रोल एटीसी को दी. इसके बाद एटीसी ने तुरंत फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट कराया.

पूरा मामला गुरुवार (28 मई) का है. एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या AI-2418 बेंगलुरु से दिल्ली जा रही थी. फ्लाइट ने शाम 5 बजकर 25 मिनट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी, लेकिन बीच रास्ते में ही बुजुर्ग की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद एटीसी ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया. इसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर विमान को सुरक्षित उतारा गया. एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद डॉक्टर्स की टीम ने बुजुर्ग का इलाज कर जान बचाई. फ्लाइट में कुल 128 यात्री सवार थे.

खराब मौसम से उड़ानें प्रभावित

उधर खराब मौसम का असर भी उड़ानों पर पड़ रहा है. 28 मई को हैदराबाद से जगदलपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7104 को गुरुवार को खराब मौसम के कारण बीच रास्ते से वापस हैदराबाद लौटना पड़ा. विमान में कुल 79 यात्री सवार थे. राहत की बात यह रही कि फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

इंडिगो की यह फ्लाइट गुरुवार (28 मई) दोपहर 2:51 बजे हैदराबाद से जगदलपुर के लिए रवाना हुई थी, लेकिन जगदलपुर में खराब मौसम के चलते विमान लैंड नहीं कर पाया. इसके बाद फ्लाइट को वापस हैदराबाद लौटाने का फैसला लिया गया. करीब ढाई घंटे बाद शाम 5:15 बजे विमान सुरक्षित रूप से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरा. इसके बाद एयरलाइन ने आधिकारिक तौर पर फ्लाइट रद्द कर दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!