जून की शुरुआत होते ही इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी, ‘सिद्ध योग’ से बिजनेस में होगा बंपर मुनाफा! पढ़ें अपना राशिफल!

Aaj Ka Rashifal : हिंदू पंचांग के अनुसार,आज यानि जून महीने के पहले दिन ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि का बेहद पावन संयोग बन रहा है. कल सोमवार के दिन चंद्रमा शाम 07:09 के बाद धनु राशि में गोचर करेंगे, जिससे ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलने वाली है. आएइए विस्तार से जानते है सभी राशियों का आज का राशिफल..

मेष 

चन्द्रमा 8th हाउस में होने से आज ननिहाल या ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है. ग्रह गोचर आपके विपरीत हैं, इसलिए बिजनेसमैन इनकम और एक्सपेंडिचर (आय-व्यय) का सही आकलन करने के बाद ही इन्वेस्ट करें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है.ग्रह गोचर फेवर में न होने से एंप्लॉयड पर्सन आज सीनियर से कड़ी समीक्षा (डांट या फीडबैक) सुनने के लिए तैयार रहें, क्योंकि वे आपके काम से नाखुश हो सकते हैं. बनते-बनते काम बिगड़ने से वर्क रिलेटेड प्रॉब्लम फेस करनी पड़ेगी. मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल रखना होगा, जोश में होश खोने जैसी गलती भारी पड़ सकती है.

वृषभ 

चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में नयापन आएगा. मुश्किल परिस्थितियों के बाद बिजनेस को वापस ट्रैक पर आने में थोड़ा टाइम लग सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें.सिद्ध योग बनने से वर्कप्लेस पर कुछ बेहतरीन मौके आपके हाथ लगेंगे, जिसका आपको तुरंत फायदा उठाना चाहिए. एंप्लॉयड पर्सन आज काम को लेकर एक्टिव रहें, आपके थोड़े से प्रयास करियर को नई गति देंगे.

मिथुन 

चन्द्रमा 6th हाउस में होने से आज आपको मानसिक तनाव (Stress) परेशान कर सकता है. आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. आज ऑफिस में आपकी ‘मल्टीटास्किंग स्किल्स’ की परीक्षा होगी. एआई टूल्स (AI Tools) का इस्तेमाल करके काम को जल्दी निपटाएं. को-वर्कर्स की मदद करना आपके पक्ष में जाएगा.सिद्ध योग बनने से जॉब से रिलेटेड आ रही परेशानियां दूर होंगी. वर्कस्पेस पर आपकी सैलरी बढ़ने के पॉजिटिव साइन (Increment Indicators) मिल सकते हैं.पुरानी प्रॉपर्टी बेचकर नई प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग है, तो इसके लिए सुबह 10:15 से 11:15 और दोपहर 04:00 से शाम 06:00 बजे के मध्य का समय चुनें. निवेश से पहले रिसर्च जरूर करें. लाइफ पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग शानदार बनी रहेगी, पुरानी खूबसूरत यादें ताजा होंगी.

कर्क 

चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान पक्ष से कोई बड़ा सुख मिल सकता है. सामाजिक कार्यों के लिए दिन शुभ है, आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करें. ग्रहों की अनुकूल स्थिति से ऑफिस का एनवायरनमेंट बेहद पॉजिटिव रहेगा. नए काम (New Projects) की शुरुआत में सफलता मिलेगी. वर्कस्पेस पर आपके हार्ड वर्क का उचित इनाम मिल सकता है.अगर आप किसी नए बिजनेस में बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो रुक जाएं; यह समय आपके लिए थोड़ी प्रॉब्लम और नुकसान की स्थितियां खड़ी कर सकता है. एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस का काम समय पर निपटाकर फैमिली के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा, जिससे तनाव दूर होगा.

सिंह 

चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी बुजुर्ग महिला की सेहत अचानक खराब हो सकती है. इसके अलावा, आज परिवार में आप पर कुछ झूठे ब्लेम (आरोप) लग सकते हैं, अपने गुस्से पर कंट्रोल रखेंवर्कप्लेस पर सीनियर्स और बॉस की नजर सीधे आपके काम पर रहेगी, इसलिए बिना किसी लापरवाही के होशियारी से ऑफिशियल कार्य निपटाएं. आलस्य और थकान के चलते काम समय पर पूरे करने में दिक्कत आएगी.र्कस्पेस पर आज आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है. आपकी सैलरी इंक्रीज होने की जगह कुछ कारणों से डिक्रीज (कटौती) हो सकती है. बिजनेस में मेहनत के अनुकूल फल नहीं मिलने से तनाव रहेगा. निवेश के लिए समय बिल्कुल भी ठीक नहीं है, ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं हैं. नए बिजनेसमैन के लिए लिया गया कर्ज (Business Loan) तनाव का कारण बन सकता है, इस विषय में भाई-बहनों से सलाह लें. इंजीनियरिंग और कॉमर्स फील्ड से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए आज का समय फेवर में नहीं रहेगा.

कन्या 

चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से आपके साहस और करेज में जबरदस्त वृद्धि होगी. वर्क लोड की वजह से आज आपको किसी ऑफिशियल ट्रैवल (यात्रा) पर जाना पड़ सकता है, जिससे परिवार से थोड़ी दूरी बनेगी. वर्कस्पेस पर आज बॉस और सीनियर्स आपके काम से इतने खुश होंगे कि आपके तारीफों के पुल बांधे जाएंगे. आपको कार्य में रेटिंग या परफॉर्मेंस से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है, आज ही अपनी अचीवमेंट्स की लिस्ट मैनेजर को भेजें.ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातक आज अपने टारगेट को हासिल करने में जुट जाएंगे, जिससे बड़ा प्रॉफिट होगा. सिद्ध योग बनने से बिजनेसमैन को इनकम के नए सोर्स (New Revenue Streams) प्राप्त होंगे. लाइफ पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक संभव है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा. बच्चे जून की छुट्टियों (Summer Holidays) का आनंद लेंगे और पिकनिक का प्लान बनाएंगे.

तुला 

चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से आज पैसों के लेन-देन या उधार देने में विशेष सावधानी बरतें. इस हफ्ते की शुरुआत में आपका दिमाग थोड़ा स्लो काम कर सकता है, क्योंकि बुद्धि आराम के मूड में रहेगी.एंप्लॉयड पर्सन के समय का पहिया बदल रहा है, जो आपकी जॉब में बड़ा चेंज (Transfer/Switch) ला सकता है. ऑफिस में पुराने तरीके छोड़कर नई टेक्नोलॉजी और एआई टूल्स का लाभ उठाना शुरू करें.ऑनलाइन बिजनेस में किए गए पिछले प्रयासों से आज आपके हाथ बड़ा मुनाफा लगेगा. बिजनेस में कुछ बदलाव करने के लिए सुबह 10:15 से 11:15 और दोपहर 04:00 से शाम 06:00 बजे का समय बेस्ट है.लाइफ पार्टनर के साथ चल रही पुरानी गलतफहमियां हमेशा के लिए दूर होंगी. दोस्तों और फैमिली के साथ कहीं बाहर ट्रैवल का प्लान बन सकता है.

वृश्चिक

चन्द्रमा आपकी ही राशि (1st हाउस) में होने से मन बेहद शांत, क्रिएटिव और खुशनुमा रहेगा. हालांकि, कॉम्पिटिटिव एग्जाम में बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखकर स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर थोड़े स्ट्रेस में आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों (Enployed Person) के लिए जॉब चेंज करने का यह बिल्कुल सही समय है. नई नौकरियों की तलाश शुरू करें, जल्द ही कोई बड़ा और अच्छा रोजगार मिल सकता है. को-वर्कर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा.बिजनेसमैन को आज अपने फालतू के एक्सपेंडिचर (खर्चों) पर कड़ा कंट्रोल करना होगा, यह आपके भविष्य की फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिए बहुत जरूरी है. बिजनेस में सफलता पाने के लिए आज आपको एक्स्ट्रा हार्ड वर्क करना होगा, क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. महत्वपूर्ण फैसलों में फैमिली मेंबर्स की राय जरूर शामिल करें.परिवार की तरफ से आ रहे किसी भी तरह के प्रेशर को आप अपनी सूझबूझ से बेहद इजीली हैंडल कर लेंगे.

धनु 

चन्द्रमा 12th हाउस में होने से आपको अपने खर्चों को तुरंत कम करने की प्लानिंग करनी होगी. इसके अलावा, बिजनेस में आज अपने हिडन एनिमी (गुप्त शत्रुओं) से अलर्ट रहें, वे आपको बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं. वीक की स्टार्टिंग में वर्कस्पेस पर आप अपनी योग्यता का सही तरीके से प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे, जिससे मन खिन्न रहेगा. मार्केटिंग से जुड़े लोग आज कोई बड़ी डील क्लोज करने जा रहे हैं, तो धैर्य रखें; जल्दबाजी में बनते काम बिगड़ सकते हैं. बिजनेसमैन को यात्रा के दौरान कुछ बड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, बेहतर होगा कि आज के दिन की किसी भी व्यावसायिक यात्रा को स्थगित कर दें. किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पहले बिजनेसमैन घर के बड़े-बुजुर्गों या अनुभवी लोगों की एडवाइस जरूर लें, उनका अनुभव आपको नुकसान से बचाएगा.

मकर 

चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आज आपका पूरा फोकस अपने प्रॉफिट को बढ़ाने पर होना चाहिए. वर्कस्पेस पर होने वाली बैक-बाइटिंग (दूसरों की बुराई या गॉसिप) से खुद को पूरी तरह दूर रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं.एंप्लॉयड पर्सन आज के दिन खुद को काफी ऊर्जावान, एक्टिव और साहसी महसूस करेंगे. अपने करियर को नई ऊंचाई देने के लिए जमकर मेहनत करें, आपके एफर्ट्स से ही काम पूरे होंगे.बिजनेसमैन के लिए आज पब्लिक इमेज और ब्रांडिंग का बेहतरीन दिन है. अपने बिजनेस का नया लोगो, ब्रोशर या सोशल मीडिया कवर लॉन्च करने के लिए दिन श्रेष्ठ है, आप एक ‘किंग’ की तरह लीड करेंगे.सिद्ध योग बनने से बिजनेसमैन के जो जरूरी काम रुके हुए थे, उन्हें गति मिलेगी. हालांकि, अगर सेहत सही न हो तो बड़ी डील्स को कल पर टाल देना ही समझदारी होगी.

कुंभ 

चन्द्रमा 10th हाउस में होने से ऑफिस या सामाजिक क्षेत्र में कोई आपके खिलाफ गुप्त षड्यंत्र रच सकता है, सावधान रहें. अपनी वाणी और शब्दों पर कंट्रोल रखें, वरना बने-बनाए काम और संबंध बिगड़ सकते हैं. मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेटिव रोल (सरकारी या प्राइवेट) की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है, इंटरव्यू में अपनी ‘डिसीजन मेकिंग स्किल्स’ को हाईलाइट करें. एंप्लॉयड पर्सन का जितना बड़ा नेटवर्क होगा, उतना ही ऑफिशियल फायदा मिलेगा.सिद्ध योग बनने से इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस से जुड़े लोगों के हाथ बड़े ऑर्डर्स लगेंगे और बंपर प्रॉफिट होगा. अगर काम बढ़ाना चाहते हैं, तो नई फ्रेंचाइजी के प्रपोजल पर विचार करें और डिजिटल मार्केटिंग का बजट बढ़ाएं. बिजनेसमैन पूरी ईमानदारी के साथ अपना व्यापार करें.

मीन

चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आज आपका ध्यान अध्यात्म और धार्मिक खोजबीन की तरफ ज्यादा रहेगा. वर्कस्पेस पर आप पॉजिटिव एनर्जी से भरे रहेंगे, लेकिन किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी खोजबीन (रिसर्च) जरूर कर लें. इंटरनेशनल एक्सपोजर या रिमोट वर्क (घर बैठे विदेशी काम) ढूंढ रहे लोगों के लिए आज नई वैकेंसी आ सकती है, अपनी ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) प्रोफाइल को आज ही ऑप्टिमाइज़ करें. मार्केटिंग वाले लोगों को आज बड़े प्रोफेशनल्स से मिलने का मौका मिलेगा.अगर आपके बिजनेस में रिफंड रिक्वेस्ट या प्रोडक्ट रिटर्न रेट बढ़ रहे हैं, तो आज ही अपनी पैकेजिंग और शिपिंग पार्टनर को बदलें या सुधारें. आज की गई यह मेहनत भविष्य का बड़ा नुकसान टालेगी. छोटी समस्याओं से घबराएं नहीं.सिद्ध योग बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन बेहद शुभ है. स्टूडेंट्स आज पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!