खेत में जुआरियों का मजमा, पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार….

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को कार्रवाई करते हुए खमतराई के एक खेत में जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 14 हजार 700 रुपये जब्त की है। जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सरकंडा पुलिस को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खमतराई स्थित एक खुले खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

पुलिस टीम ने राहगीरों को गवाह बनाकर मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग निकले, जबकि आठ आरोपियों को मौके पर ही जुआ खेलते हुए पकड़ लिया गया। जांच के दौरान जुआरियों के पास से 14 हजार 700 रुपये नकद और बोरी फट्टी बरामद की गई।

पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई पूरी करते हुए सामान को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।गिरफ्तार जुआरीअनिल कुमार केंवट (28), निवासी मानिकपुर दर्रीघाट, थाना तोरवाविवेक दास मानिकपुरी (24), निवासी एफसीआइ गोदाम के पास, लिंगियाडीह, थाना सरकंडामनीष सिंह राजपूत (32), निवासी नयापारा ढेका, थाना तोरवानीरज राव (36), निवासी राजकिशोर नगर, अपोलो चौक के पास, थाना सरकंडानंनका साहू (22), निवासी एफसीआइ गोदाम के पास, लिंगियाडीह, थाना सरकंडागौकरण साहू (22), निवासी अशोकनगर, बगदई मंदिर के पास, थाना सरकंडासुभाष सूर्यवंशी (23), निवासी एफसीआइ गोदाम के पास, लिंगियाडीह, थाना सरकंडाअंकित गोले उर्फ सोमू (28), निवासी एफसीआइ गोदाम के पास, लिंगियाडीह, थाना सरकंडा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!