खोए हुए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने लौटाई मुस्कान, 3 लाख रुपए के 18 मोबाइल खोज निकाला

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। जब भी हमारी कोई अहम चीज खो जाती है तो बड़ी तकलीफ होती है। खासकर अगर मोबाइल जैसा महत्वपूर्णरू डिवाइस खो जाये तो बहुत टेंशन हो जाती है। ऐसे में अगर कोई आपको खोया हुआ मोबाइल वापस दिला दे तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। खुशियों से भरा ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां  बसंतपुर पुलिस ने लगभग 03  लाख के 18 नग गुम मोबाइल को खोजकर उनके मालिकों को लौटाए गया, गुम हुये मोबाइल पाकर मालिकों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल पाने वाले मालिकों ने इसके लिए जिला एवं बसंतपुर पुलिस अभियान की सराहना की और उन्हें धन्यवाद कहा।

आम जनता से अपील
यदि किसी व्यक्ति को कोई गुम मोबाइल फोन प्राप्त होता है तो उसका उपयोग न करें तथा उसे निकटतम पुलिस थाना में जमा कराएं। इससे मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाने में पुलिस को सहायता मिलेगी।

सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर, सीसीटीएनएस आरक्षक श्रवण पैकरा, आरक्षक फागूराम साहू, ललित रावटे, भुनेश्वर जायसी, चन्द्रशेखर श्रीवास, कुश बघेल एवं थाना बसंतपुर के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!