एनसीएल में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुरू, 1607 पदों पर होगी भर्ती; स्टाइपेंड की भी सुविधा

NCL Apprentice 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार NCL में बतौर अप्रेंटिसशिप के रूप में जुड़ना चाहते हैं। वे उम्मीदवार NCL Apprentice 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाआज यानि 01 जून से शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे।

अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

  1. अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में स्नातक, डिप्लोमा या आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  2. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
  3. विशेष कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह स्टाइपेंट भी दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को प्रतिमाह 12,300 रुपये, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 10,900 रुपये और आईटीआई अप्रेंटिस को प्रतिमाह 10,560 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन

अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम में स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

  1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
आवेदन व पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

error: Content is protected !!