नाबालिग से दुष्कर्म, फिर अपहरण का किया प्रयास: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मुंगेली। छत्तीसगढ़ की मुंगेली पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने नाबालिग छात्रा को खेत में ले जाकर अपने हवस का शिकार बनाया था और फिर घर में घुसकर अपहरण का प्रयास किया था। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। यह मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आशीष सोनवानी पहले छात्रा को लोरमी बस स्टैंड से बाइक पर बैठाकर बिलासपुर रोड के एक खेत में ले जाकर अपने हवस का शिकार बनाया। इसके बाद 3 जून की रात 2 बजे आरोपी पीड़िता के घर में घुसकर उसे जबरन भगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन परिजनों के जाग जाने पर वह भाग निकला।

पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की लिखित शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में लालपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्यास संहिता की विभिन्न धाराओं और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!