CG: गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत….

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से दर्दनाक हादसे सामने आया है. एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक क्वाटर में गैस सिलेंडर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. धमाकेदार विस्फोट में एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में हड़ंकप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर ब्लास्ट होने से पूरा क्षेत्र दहल गया. काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी. लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे.

हादसे की जांच जारी

शुरूआती जांच में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से हादसे की वजह सामने आ रही है. घटनास्थल के आसपास को घेर कर जांच की जा रही है. फोरेंसिक और तकनीकी टीम को भी जांच के लिए बुला लिया गया है.

कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक का माहौल

डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन एसईसीएल को अनुभवी अधिकारियों माना जाता था. घटना की खबर के बाद से एसईसीएल अधिकारी-कर्मचारी और मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है. उनके सहकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!