TMC विधायक की गाड़ी पर फेंके गए अंडे, लगाए गए ‘चोर-चोर’ के नारे…

पश्चिम बंगाल में ऐसा लग रहा है कि जैसे TMC पार्टी पर ही ग्रहण लग चुका है. सबसे पहले विधानसभा चुनाव हारना फिर उसके बाद पार्टी का बिखड़ जाने के साथ साथ और भी बहुत सारी गतिविधियां TMC के साथ होती गयी है और अभी तक हो भी रही है. उस कड़ी में ही एक घटना TMC विधायक मदन मित्रा के साथ घटित हुई. कमरहाटी से TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला किया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार रात कमरहटी में स्थानीय युवकों द्वारा उनकी कार पर अंडे फेंके गए और चोर-चोर के नारे लगाए गए.

कमरहाटी से TMC विधायक मदन मित्रा ने दावा किया कि वो उस समय कार में नहीं थे, लेकिन आरोप है कि कार चालक की पिटाई की गई.

बंगाल में TMC नेताओं पर हमले की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है. बीते दिनों पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी के बाद अब एक और पार्टी के नेता लोगों के गुस्से का शिकार बने. TMC विधायक मित्रा TMC प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं. आरोप है कि शनिवार रात उत्तर 24 परगना के अरियादाहा में स्थानीय युवकों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया और उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके.

हालांकि विधायक ने खुद कन्फर्म किया कि हमले के समय वह कार में नहीं थे लेकिन आरोप है कि उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की गई. प्रदर्शनकारियों ने चोर-चोर के नारे भी लगाए. जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम मदन मित्रा अपने पार्टी ऑफिस में थे, उसी समय उन्हें वार्ड नंबर 14 में अशांति की सूचना मिलने पर वहां पहुंच गए. इस दौरान उपद्रवियों ने उनकी कार पर कथित तौर पर हमला किया.

विधायक का दावा है कि भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने इस घटना को अंजाम दिया. विधायक ने इस घटना के लिए एक बीजेपी कार्यकर्ता अनवर पर उंगली उठाई. उनका दावा है कि अनवर खान नाम का यह बीजेपी कार्यकर्ता पहले तृणमूल का सदस्य था. मरहटी का सबसे बड़ा हत्यारा अनवर है और आज जो कुछ ही हुआ है उसके लिए वही जिम्मेदार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!